कैमोर की पहाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी

कैमोर की पहाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसन
कटनी। कैमोर की कैलाश नगर बस्ती से लगी पहाड़ियों में आज एक शव क्षत विक्षत स्थिति में बरामद हुआ है जिसके कई दिन पुराना होने की संभावना जताई जा रही। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी। मृतक की उम्र के बारे में भी अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा।
कैमोर की कैलाश नगर बस्ती कैमोर पहाड़ की तलहटी में बसी है। बस्ती से पहाड़ी क्षेत्र बिल्कुल लगा है। आज देर सुबह किसी ने पहाड़ियों में एक अज्ञात शव देखा। थोड़ी देर में ही शव देखे जाने की बात फैल गई। भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को खबर किये जाने पर पुलिस भी पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए विजयराघवगढ़ शासकीय स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मृतक के कपड़े आदि से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस गम इंसानों की सूची भी खंगाल रही। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस को मृतक की शिनाख्ती के साथ साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है।







