SportsFEATUREDक्रिकेटखेल

MP की दो होनहार महिला बॉक्सर अंजली और माही का भारतीय टीम में चयन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएंगी देश का मान

ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी मध्य प्रदेश की अंजली और माही: राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी टीम में हुआ चयन

MP की दो होनहार महिला बॉक्सर अंजली और माही का भारतीय टीम में चयन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएंगी देश का मान

भोपाल: मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है. मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की दो बेहद प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाजों- अंजली सिंह (57 किग्रा) और माही लामा (60 किग्रा) का चयन भारतीय टीम में हुआ है. दोनों मुक्केबाज भारतीय राष्ट्रमंडल (Commonwealth) टीम का हिस्सा बनकर स्कॉटलैंड के लिए रवाना हो चुकी हैं.

ये दोनों खिलाड़ी 10 से 24 जुलाई 2026 तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल के मार्गदर्शन में तराशी गई प्रतिभा

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के शीर्ष मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं, जिनके बीच मध्य प्रदेश की ये होनहार बेटियां देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी. अंजली और माही ने खेल विभाग द्वारा संचालित ‘मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी’ में रहकर अपनी तकनीक को मजबूत किया है. दोनों मुक्केबाजों ने अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक (Chief Coach) रोशनलाल के कड़े और कुशल मार्गदर्शन में मुक्केबाजी का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया है.MP की दो होनहार महिला बॉक्सर अंजली और माही का भारतीय टीम में चयन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएंगी देश का मान

देश की अग्रणी खेल अकादमियों में शुमार है ‘मप्र बॉक्सिंग अकादमी’

खेल प्रेमियों और खेल विभाग के लिए यह बेहद गौरव का क्षण है. खेल विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी आज देश की अग्रणी खेल अकादमियों में शामिल हो चुकी है. यहाँ से लगातार ऐसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी निकल रहे हैं जो नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर मेडल जीत रहे हैं. अंजली और माही के इस चयन पर खेल जगत, अकादमी के स्टाफ और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ग्लासगो में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जताई है.

Back to top button