Site icon Yashbharat.com

नदी के बढ़ते जल स्तर को देख महापौर ने लिया नदी घाटों का जायजा

IMG 20240725 WA0014 1

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सतत निगाह रखने अधिकारियों को दिए निर्देश
जलस्तर बढ़ने पर प्रभावितों को आसरा देने राहत कैंप की करें व्यवस्था

कटनी। शहर में लगातार वर्षा के चलते गाटर घाट, मोहन घाट में कटनी नदी का जल स्तर अत्यधिक बढ़ते देख महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल एवं एमआईसी सदस्यों ने आज प्रभावित क्षेत्र गाटर घाट एवं मोहन घाट पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया।

महापौर श्रीमती सूरी ने सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले 24 घंटे सतर्क रहते हुए सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल स्तर पर निगरानी रखें एवं सभी जगह राहत बचाव कार्य हेतु निगम की आपदा प्रबंधन टीम के कर्मचारी सभी पर्याप्त संसाधनों के साथ उपस्थित रहें।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा की बाढ़ संभावित क्षेत्र/नादियों, पुल में बेरिकेट अवश्य लगायें। जल स्तर बढ़ने की स्थिति पर आस पास क्षेत्र की बस्तियों स्थानीय जनों के सुरक्षित स्थलों में पलायन एवं उचित स्थानों पर ठहराने की संसाधन सहित समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लें।

महापौर सूरी एवं निगमायुक्त श्री शुक्ल ने आपदा संभावित स्थिति को देखते हुए स्थानीय जनों से नदियों/नालों से दूरी बनाए रखने एवं जल स्तर अधिक होने पर पुल पार न करने की अपील की है।

इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉक्टर रमेश सोनी, शिब्बू साहू, जयनारायण निषाद, अधिकारी वर्ग स्वास्थ प्रभारी संजय सोनी, इंजीनियर सुनील सिंह एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version