Monday, May 18, 2026
Latest:
Latest

Security Guard Job Vacancy Announcement: सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद हेतु प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन विकासखण्डों में 28 फरवरी से

Security Guard Job Vacancy Announcement: सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद हेतु प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन विकासखण्डों में 28 फरवरी से। कटनी जिला रोजगार कार्यालय एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जनपद पंचायत क्षेत्र एवं शासकीय आई.टी.आई कटनी में एस.आई.एस अनूपपुर के द्वारा सुरक्षा जवान,सुपरवाइजर के पद हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 28 फरवरी से प्रातः बजे से शाम 4 बजे तक किया जाना है।

जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में प्लेसमेट ड्राईव का आयेजन

 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राईव के तहत 28 फरवरी को जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में प्लेसमेट ड्राईव का आयेजन किया जा रहा है। वहीं 1 मार्च को जनपद पंचायत बड़वारा, 5 मार्च को जनपद पंचायत कटनी, 7 मार्च को जनपद पंचायत रीठी, 12 मार्च को जनपद पंचायत बहोरीबंद तथा 14 मार्च को प्राचार्य शासकीय आई.टी.आई कटनी में जवान एवं सुपरवाइजर पद हेतु प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम