Site icon Yashbharat.com

Security Breach In Lok Sabha: संसद सत्र के बीच कूदने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन ने आखि‍र क्‍यों कि‍या ऐसा

GBNlOAUaoAAoAuW

Security Breach In Lok Sabha: संसद सत्र के बीच कूदने वाले शख्स सागर शर्मा और मनोरंजन दोनो मैसूर निवासी हैं। बीजेपी सांसद प्रताप सिन्हा के रि‍फ्रेंस से आया था संसद सत्र के बीच कूदने वाला शख्स। पार्लियामेंट पर अटैक की एनिवर्सरी के दिन सुरक्षा में सेंध लगाई है। मालूम हो संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस बीच संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई है।

संसद की कार्यवाही के बीच में सागर शर्मा और मनोरंजन   दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए हैं। दोनों के कूदते ही सदन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसे देख संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और दोनों को पकड़ लिया।

 

 

इस अफरा-तफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर आ गए। यह मामला ऐसे समय में हुआ है जब आज संसद पर हमले की 22वीं बरसी मनाई जा रही है। इस बीच चर्चा हो रही थी कि दोनों शख्स किसके रेफरेंस से सदन में घुसे थे?

 

कूदने के साथ ही कर रहे थे स्प्रे

मिली जानकारी के अनुसार, सदन में दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदने के साथ ही कुछ स्प्रे करने लगे। अफरा-तफरी के बीच दोनों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि सागर शर्मा और मनोरंजन  दोनों के पास मैसूर के सांसद के रिफेरेंस से बना था। उधर, संसद के बाहर भी कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। जिसके कारण पुलिस ने उन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

 

 

Exit mobile version