Saturday, May 23, 2026
Latest:
jabalpurLatest

Jabalpur: स्कूल में महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की तलाश

Jabalpur: स्कूल में महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की तलाश, रांझी थाना क्षेत्र के एक स्कूल में राजेश अहिरवार नाम के व्यक्ति ने दो महिला कर्मचारियों का छिपकर वीडियो बनाया और उनके साथ बार-बार छेड़छाड़ की।

महिला कर्मचारियों ने विरोध किया, तो राजेश ने उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम