Latestमध्यप्रदेश

school time change शीतलहर के चलते मध्यप्रदेश में स्कूलों का समय बदला

school time change शीतलहर के चलते मध्यप्रदेश में स्कूलों का समय बदल गया है। प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने के कारण समय बदलने की मांग लगातार की जा रही थी। अब 10 बजे सुबह के पहले स्कूल नहीं लगेंगे।

school

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से समस्त कलेक्टर एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी के नाम जारी ऑफिशियल लेटर में उप सचिव प्रमोद सिंह ने लिखा है कि, प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में जारी विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 27.12.2023 के अनुकम में राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2024 तक के लिए निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित करता है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम