School Closed भारी बारिश के चलते जबलपुर, डिंडौरी, शहडोल में कलेक्टर ने की स्कूलों में अवकाश की घोषणा

School Closed भारी बारिश के चलते जबलपुर में कलेक्टर ने की स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। इससे पहले दो और जिलों शहडोल व डिंडौरी के कलेक्टरों ने छुट्टी घोषित की थी।
स्कूलों में दो दिन का अवकाश
शहडोल और डिंडौरी जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। इससे आवागमन में कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 3 और 4 अगस्त को जिले की सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी स्कूल इस आदेश के विरुद्ध कार्य नहीं करें। यह आदेश जिले के सभी निजी स्कूलों पर भी प्रभावी होगा। डिंडौरी जिले में लगातार बारिश के कारण 4 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी रहेगी।








