Site icon Yashbharat.com

School Closed: कड़ाके की ठंड, मध्‍यप्रदेश सहि‍त 6 राज्‍यों के स्कूलों में छुट्टी घोषित; 6 डिग्री सेल्सियस तक गि‍रेगा पारा

cold

School Closed: कड़ाके की ठंड, मध्‍यप्रदेश सहि‍त 6 राज्‍यों के स्कूलों में छुट्टी घोषित; 6 डिग्री सेल्सियस तक पारा  गि‍रेगा।  दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं तेजी से पारा गिरने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं कोहरे का असर आम जन जीवन पर पड़ा है।

Cold Update: वेदर रिपोर्ट

दिल्ली के साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश में सर्दी कहर ढा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम से कोहरे की घनी परत छाई हुई है। इस कारण सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को रात और सुबह दिल्ली में ‘घना से बहुत घना’ कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इंडिया गेट, साउथ एक्सटेंशन और अन्य इलाकों से आए दृश्यों में कई स्थानों पर तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की घनी परत दिखाई दे रही है।

 

आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति और खराब होने की आशंका है। आईएमडी ने गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में भी बढ़ा सर्दी का कहर

दिल्ली के साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश में सर्दी कहर ढा रही है।

नए साल पर बारिश और बर्फबारी की आशंका

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में नए साल की पूर्व संध्या पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 29 या 30 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने वाला है।

Exit mobile version