katniLatest

SBI बरही के ATM से गायब हो रहे ग्राहकों के पैसे, पुलिस में पहुंचा मामला

बरही, कटनी। SBI ATMकटनी जिले की बरही तहसील में एक अजीबोगरीब मामले ने SBI बैंक ग्राहकों सहित SBI के एटीएम का उपयोग करने वाले अन्य ग्राहकों को आफत में डाल दिया है ।

दरअसल 13 और 14 अक्टूबर को इस एटीएम से पैसे निकालने वाले ग्राहकों के कुछ और पैसे खाते से निकल गए। यह एटीएम खितौली मार्ग पर है। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। लोग इसे एटीएम हैक होने का मामला बता रहे हैं।

बताया गया कि ऐसे एक दो नहीं बल्कि 15 से 20 ग्राहक हैं जिनके पैसे एटीएम से निकले। बैंक को शिकायत के बाद एटीएम इंजीनियर को बुलाया गया है।

एटीएम से इस तरह पैसे गायब होने के पीछे किसी बड़ी साजिश या गिरोह का हाथ भी हो सकता है ।बहरहाल पूरे मामले की जांच अब एसबीआई सहित पुलिस भी कर रही है।

बैंक का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। ग्राहकों के अनुसार उनके पास आये मेसेज में इसी एटीएम सी पैसे विड्रावल होना दिखा रहा है।

Back to top button