Site icon Yashbharat.com

SBI दे रहा ये खास लोन, सिर्फ 45 मिनट में मिलेंगे पांच लाख रुपये, 6 महीने नहीं देनी होगी EMI

thumb2

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन से लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ रही है। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आम लोगों के लिए एक खास स्कीम लेकर आया है। SBI इमरजेंसी पर्सनल लोन का स्पेशल ऑफर दे रहा है, जिसके तहत 5 लाख रुपए तक का लोन कम ब्याज दर पर मिल रहा है। इस ऑफर की एक खास बात यह है कि ग्राहक को पहले 6 महीने के लिए कोई EMI नहीं भरना होगी।

SBI के मुताबिक, लोन के लिए ग्राहक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। बैंक का कहना है कि यह लोन महज 45 मिनट में सेंक्शन किया जा रहा है। लोन पर सालाना 10.5 फीसद की दर से ब्याज देना होगा। यह ब्याज दर अन्य पर्सनल लोन पर लगने वाले ब्याज दर से कम है।

बैंक ने बताया है कि पर्सनल लोन के लिए 2 लाख रुपए तक राशि मिल सकती है। पेंशन लोन के तौर पर 2.5 लाख रुपए और सर्विस क्लास के तौर पर 5 लाख रुपए तक लोन मिल सकता है।

Exit mobile version