Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

Sawan me 450 ki LPG रसोई गैस सिलेंडर के लिए भले ही 11 सौ से अधिक की राशि दी हो पर सिलेंडर 450 रुपये में ही पड़ेगा

Sawan me 450 ki LP सावन माह में रसोई गैस सिलेंडर के लिए भले ही 11 सौ से अधिक की राशि दी हो पर सिलेंडर 450 रुपये में ही पड़ेगा। अंतर की राशि शिवराज सरकार उनके बैंक खातों में जमा कराएगी। इसके लिए खाद्य,नागरिक आपूर्ति विभाग तैयारियों में जुट गया है। सितंबर के पहले पखवाड़े में महिलाओं के खातों में गैस सिलेंडर के अंतर की राशि करीब 650 रुपए बतौर अनुदान एकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

82 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन

आपको बता दें कि प्रदेश में 82 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन हैं। इन सभी के साथ सभी उपभोक्ताओं का डाटा खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के पास है। आनलाइन व्यवस्था होने से किस उपभोक्ता ने किस दर पर रसोई गैस सिलेंडर लिया, इसकी भी जानकारी उपलब्ध है। प्रतिमाह लाड़ली बहना के खातों में राशि अंतरित करने की व्यवस्था बनी हुई है।

चुनाव से पहले सबको लाभ

अब सवाल यह पैसा आएगा कहां से तो बता दें कि फिलहाल विभाग राशि की व्यवस्था अपनी अन्य योजनाओं में उपलब्ध बजट का पुनर्विनोजन कराकर करेगा। इसमें अन्नपूर्णा योजना के बजट का भी उपयोग किया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक वर्ष तक निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के कारण अन्नपूर्णा योजना की राशि बची हुई है। बजट में योजना के लिए 6 सौ करोड़ रुपये का प्रविधान है। खास बात यह है कि यह घोषणा उन लाडली बहनों के लिए लागू होगी जो उज्ज्वला कनेक्शन धारक हैं।
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा उपहार दिया है। उनका निर्णय संवेदनशीलता तथा सहृदयता को दर्शाता है। यह राहत पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मार्च 2023 से प्रदान की गई 200 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त होगी। इस प्रकार, लगभग 10.35 करोड़ बहनों को 700 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम