Site icon Yashbharat.com

Sasti Dawai Ki Dukan Amrit Farmacy: 50 फीसदी सस्ती दवाएं: एम्स में आज से मिलेंगे सस्ते इंप्लांट, नए OPD ब्लॉक में शुरू होगा दूसरा अमृत फार्मेसी

doctor holding smartphone with medical app

doctor holding smartphone with medical app

एम्स में आज  सोमवार से सस्ते दामों पर इंप्लांट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। नए ओपीडी ब्लॉक में अमृत फार्मेसी का दूसरा स्टोर शुरू होगा।

यहां से मरीज सस्ते दामों पर दवाओं के साथ हड्डियों की सर्जरी के लिए आर्थोपेडिक इंप्लांट भी खरीद सकेंगे।

इससे हर माह हजारों मरीजों को राहत मिलेगी।

एम्स के पुराने ओपीडी ब्लॉक व जेनेरिक मेडिसिन केंद्र के पास पहले से अमृत फार्मेसी का एक स्टोर चल रहा है। यहां पर काफी भीड़ रहती है। इसके अलावा न्यू राजकुमारी अमृत कौर में इलाज करवाने आ रहे मरीजों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ता है। पुराने स्टोर में दवाएं व कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी की दवाएं 60 से 90 प्रतिशत सस्ते दाम पर मिल रही हैं। लेकिन इंप्लांट, कृत्रिम कूल्हा व कृत्रिम घुटना इस अमृत स्टोर से उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सस्ते दर पर इंप्लांट के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था।
निदेशक ने दिया था आदेश
अमृत फार्मेसी स्टोर खोलने के लिए एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा था कि आर्थोपेडिक इंप्लांट उपलब्ध कराने के लिए एम्स कंपनी से समझौता करें। निदेशक के तहत अमृत फार्मेसी स्टोर की संचालक एजेंसी एचएलएल लाइफ केयर (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) के साथ समझौता किया गया।
एम्स में आते हैं 10 हजार से अधिक मरीज
एम्स की ओपीडी में रोजाना दस हजार के करीब मरीज आते हैं। न्यू ओपीडी में इलाज करवाने के बाद मरीज को दवा के लिए करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य अस्पताल के परिसर में स्थित अमृत स्टोर पर आना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। इसे देख नए ओपीडी ब्लाक में अमृत फार्मेसी का स्टोर शुरू करने की जरूरत महसूस की गई।

 

Exit mobile version