Latest

Sasta LPG: आज से सस्ता LPG: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती, घरेलू रेट जस के तस

Sasta LPG: आज से सस्ता LPG: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती, घरेलू रेट जस के तस, भारत में 1 दिसंबर कई बदलावों के साथ आया है। इनमें एक बदलाव एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी है। बताया गया है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती हुई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस कटौती के साथ ही दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1590.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये पहुंच गई है। दूसरी तरफ कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 1694 रुपये से कम होकर 1684 रुपये में मिलेगा। मुंबई में वाणिज्यिक सिलेंडर की यही कीमत 1542 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये पहुंच गई है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1750 रुपये से कम होकर 1739.50 रुपये हो गई।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि