Sarkari Naukri: डाक विभाग में निकली 1735 वेकेंसी

Sarkari Naukri Result 2019 Live Updates: अच्छी नौकरी हर किसी का सपना होती है लेकिन कुछ लोगों की चाह होती है सरकारी नौकरी। सरकारी नौकरी की भरमार है लेकिन सही समय पर पता चल जाए तो योग्य उम्मीदवार उस मौके को भुना सकता है। यहां लेटेस्ट्स सरकारी नौकरियों से संबंधित नोटिफिकेशन की जानकारी मिल सकती है।
India Post Recruitment 2019: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों के लिए शाखा पोस्टमास्टर (BPM), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दिल्ली पोस्टल सर्कल, झारखंड पोस्टल सर्कल और हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल में कुल 1735 पद उपलब्ध हैं। उम्मीदवार 5 जुलाई 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।
WCD Mysore Anganwadi Recruitment 2019: महिला और बाल विकास विभाग, मैसूर, कर्नाटक सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी हेल्पर के 154 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई 2019 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पद पर आवेदन कर सकते हैं।
ECIL Job Notification: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ट्रेड्समैन-सी (वीवीजी- IV) के 50 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पद के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 14 जून 2019 को ECIL द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे 14 जून से ECIL ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2019 है।
GSSSB Job Notification 2019:गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने लेबोरेटरी तकनीशियन, माइन्स सुपरवाइजर और टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2019 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
KSP Recruitment 2019: कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) ने सशस्त्र पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2019 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Patna Jobs 2019: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना ने जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और स्टोर कीपर-कम-क्लर्क पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां 96 पदों पर हो रही है। जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पदों के लिए 12वीं पास या 10वीं पास अप्लाई कर सकते हैं जिन्हें LDC के रूप में 5 साल का अनुभव हो। स्टोर कीपर कम क्लर्क के लिए एक साल के अनुभव के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
Naval Ship Repair Yard Recruitment 2019: नेवल शिप रिपेयर यार्ड ने अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई 2019 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।








