Site icon Yashbharat.com

Sarafa: बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोली मारकर लूटे जेवर, घायल ग्वालियर रेफर, आरोपितों तलाश जारी

gun goli bandook

gun goli bandook

Sarafa: बदमाशों ने सराफा कारोबारी को गोली मारकर लूटे जेवर, घायल ग्वालियर रेफर, आरोपितों तलाश जारी है। लहार थाना क्षेत्र के रहावली उबारी मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाश सराफा व्यापारी को गोली मारकर सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये लूटकर ले गए। गोली व्यापारी के बाएं हाथ की हथेली में लगी है। गंभीर हालत में व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना रविवार शाम 5.10 बजे की है।

जानकारी के अनुसार बंटी सोनी ने बताया कि उसकी लहार कस्बे में जयश्री बालाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह पिता के साथ रोजाना गांव से ही लहार आते-जाते हैं। बंटी सोनी के मुताबिक रविवार को उसने शाम 4.50 बजे अपनी दुकान को बंद किया और स्कूटी से पिता को पीछे बिठाकर अपने गांव रहावली उबारी के लिए निकला। इस दौरान लहार में भाजपा विधायक अबंरीष शर्मा के मकान के पास उसे बाइक सवार तीन युवकों ने टोका भी, लेकिन बाइक सवारों के चेहरा बंधे होने के कारण वह पहचान नहीं सका।

बंटी का कहना है, कि जब वह गांव के लिए निकले तो बदमाशों ने भी बाइक से उनका पीछा शुरू कर दिया। श्यामपुरा रोड पर जैसे ही वह रहावली उबारी मोड़ पर आए तभी अचानक बदमाश पीछे से आए और स्कूटी को कट मारते हुए आगे निकले और बाइक उनके सामने लगा दी। बदमाशों ने पहले पिता से एक बैग छीना।

बदमाशों ने हवाई फाय‍र भी किए

इस दौरान बदमाशों ने तीन हवाई फायर भी किए। इसके बाद बदमाश ने पिता को निशाना बनाकर फायर किया तो उसने हाथ लगा दिया। जिससे गोली के छर्रे बाएं हाथ की हथेली में लग गए। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश ने एक बैग जिसमें 50 हजार रुपये रखे थे, साथ ही स्कूटी की डिग्गी में रखा थैला इसमें छह किलो चांदी और 150 ग्राम सोने के जेवर थे। बदमाश लूटकर लहार की तरफ भाग गए।

Exit mobile version