Sunday, May 17, 2026
Latest:
मनोरंजनEntertainmentFEATURED

सारा अर्जुन वानखेड़े में भीड़ की चपेट में, पिता राज अर्जुन ने निभाई सुरक्षा की भूमिका

मुंबई, 30 मार्च 2026:सारा अर्जुन वानखेड़े में भीड़ की चपेट में, पिता राज अर्जुन ने निभाई सुरक्षा की भूमिका, ‘धुरंधर 2’ की यलीना यानी Sara Arjun इस रविवार वानखेड़े स्टेडियम पहुंची, जहां उन्होंने Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच के आईपीएल मैच का आनंद लिया।

सारा अर्जुन वानखेड़े में भीड़ की चपेट में, पिता राज अर्जुन ने निभाई सुरक्षा की भूमिका

मौके पर सारा अपने माता-पिता के साथ थीं और एमआई की टी-शर्ट पहनकर टीम का समर्थन कर रही थीं। लेकिन मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते समय वह अचानक प्रशंसकों की भीड़ में फंस गईं।

इसी दौरान उनके पिता Raj Arjun ने तुरंत बीच में आकर अपनी बेटी को भीड़ से सुरक्षित निकालते हुए कार तक पहुँचाया। इस Protective Moment का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और यूजर्स ने राज अर्जुन के प्रोटेक्टिव नेचर की जमकर तारीफ की।

सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के रूप में की थी और ‘धुरंधर’ व ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ फीमेल लीड की भूमिका निभाकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम