Latest

पडऱवारा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती, विविध धार्मिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ भंडारा

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र अमीरगंज से लगे पडऱवारा ग्राम स्थित संत रविदास मंदिर में संत रविदास जयंती पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और संत गुरु रविदास की 648 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से हवन पूजन के साथ निरंकारी मिशन सत्संग व भंडारा आयोजित किया गया। सरमन लाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी हर समाज वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति धार्मिक आयोजन में दर्ज कराई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास के द्वारा कही गई बातों को आत्मसात करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा ली। इस मौके पर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, वार्ड पार्षद गुड्डू यादव, जयरामदास पोपटानी, एडवोकेट नानक रामचंद्र मूलवानी, नारायण जगवानी, ईश्वर छावडिय़ा आदि उपस्थित रहे।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक