सफाई कर्मी की सड़क हादसे में मौत पर आक्रोश, प्रदर्शन के बाद यातायात व्यवस्था पर गरमाई सियासत

Picsart 26 10 02 21 55 25 983

ट्रक की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत सफाई कर्मियों ने काम बंद कर किया हंगामा यातायात पुलिस की गंभीर लापरवाही का लगाया आरो

कटनी- माधव नगर थाना क्षेत्र के कुछ ही दूरी पर एसीसी फैक्ट्री रोड पर सुबह सुबह भारी भरकम ट्रक ने सड़क किनारे झाड़ू लगा रहे सफाई कर्मी को टक्कर मार दी जिससे सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन भी पहुंच गए जिसके बाद परिजनों ने घटना स्थल पर जमकर हंगामा किया उनका कहना था इस रोड पर हमेशा भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है यातायात पुलिस द्वारा कभी रोक नहीं लगायी गयी जिससे आज एक सफाई कर्मी की मौत हो गई घटना के बाद से पूरे शहर मे आज सफाई कर्मियों ने काम बंद कर दिया है जिससे जगह जगह कचरा का ढेर लगा रहा है समाचार लिखे जाने तक परिजनों का हंगामा जारी रहा l