Site icon Yashbharat.com

Sand Feedback Namo App: पीएम मोदी ने जनता से मांगा 10 साल के कामों पर रिएक्शन, नमो ऐप पर आप भी ऐसे भेज सकते हैं फीडबैक

namo app

Sand Feedback Namo App: पीएम मोदी ने जनता से मांगा 10 साल के कामों पर रिएक्शन, नमो ऐप पर आप भी फीडबैक ऐसे भेज सकते हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले दिन देश की जनता से 10 साल के भीतर हुए विकास और प्रगति पर फीडबैक मांगा है.

देश का हर नागरिक पीएम मोदी को नमो ऐप के जरिये फीडबैक दे सकता है. कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी के नमो ऐप ने जनता का मूड टटोलने के लिए सर्वे शुरू किया है. इसमें जनता, सांसदों और सरकार के काम पर अपना फीडबैक दे सकती है. इसके लिए पीएम मोदी ने लिंक भी शेयर किया है जिसपर फीडबैक दिया जा सकता है.

जनता का मूड टटोलने की कोशिश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा हासिल की गई प्रगति पर लोगों की प्रतिक्रिया मांगी. लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं और ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के ‘नमो’ ऐप ने पिछले महीने एक सर्वेक्षण शुरू किया था. जिससे उनकी सरकार और सांसदों के प्रदर्शन के बारे में लोगों के विचारों सहित विभिन्न मुद्दों पर लोगों के मूड का पता लगाया जा सके.

पीएम मोदी ने शेयर किया लिंक

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत द्वारा अर्जित की गई प्रगति के बारे में आप क्या सोचते हैं? नमो ऐप पर जन मन सर्वेक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया सीधे मेरे साथ साझा करें!’

‘जन मन सर्वेक्षण’

उन्होंने सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए लिंक भी साझा किया. ‘जन मन सर्वेक्षण’ के जरिए शासन और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर लोगों की प्रतिक्रिया मांगी जाती है और इसमें केंद्र सरकार के विकास कार्यों और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित सवाल शामिल होते हैं.

Exit mobile version