Sanchi Train Accident: सांची के पास चलती ट्रेन से गिरा 22 वर्षीय युवक, महुआखेड़ा रेलवे पुल के पास मौत
Sanchi Train Accident: सांची के पास चलती ट्रेन से गिरा 22 वर्षीय युवक, महुआखेड़ा रेलवे पुल के पास दर्दनाक मौत
Sanchi Train Accident: सांची के पास चलती ट्रेन से गिरा 22 वर्षीय युवक, महुआखेड़ा रेलवे पुल के पास मौत
सांची। मध्य प्रदेश के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गीदगढ़ से एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां महुआखेड़ा गांव स्थित रेलवे पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 7 बजे चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
महाराष्ट्र से बाराबंकी जा रहा था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान उमेष चौधरी (उम्र 22 वर्ष), पिता संतोष चौधरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पनवर (महाराष्ट्र) से बाराबंकी की ओर यात्रा कर रहा था। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान महुआखेड़ा रेलवे पुल के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह तेज रफ्तार ट्रेन से सीधे नीचे गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है और मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यात्रियों से अपील: रेलवे प्रशासन और पुलिस लगातार यात्रियों से अपील करते हैं कि सफर के दौरान ट्रेन के दरवाजों पर खड़े होकर यात्रा न करें। चलती ट्रेन में जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।








