सांची मेला 2024: सांची स्टेशन पर दो जोड़ी गाड़ियों का अस्थाई हाल्ट, यात्रियों के लिए रेलवे की सौगात
जबलपुर ।सांची मेला 2024: सांची स्टेशन पर दो जोड़ी गाड़ियों का अस्थाई हाल्ट, यात्रियों के लिए रेलवे की सौगात। रेलवे द्वारा चेतियागिरी विहारा की 72वीं वर्षगांठ एवं साँची स्तूप पर अवशेषों की प्रदर्शनी के अवसर पर सांची में आयोजित मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिनांक 30.11.2024 एवं 01.12.2024 को साँची स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12615/12616 पुरट्चि तलैवर डॉ. . एम. जी. रामचंद्रन (चेन्नै) सेंट्रल-नई दिल्ली-पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन (चेन्नै) सेंट्रल जी.टी. एक्सप्रेस एवं 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थाई हाल्ट प्रदान किया गया है। अस्थाई हाल्ट के विवरण की जानकारी निचे दी जा रही है।
1) गाड़ी संख्या 12615 पुरट्चि तलैवर डॉ.. एम. जी. रामचंद्रन (चेन्नै) सेंट्रल-नई दिल्ली जी.टी. एक्सप्रेस सांची स्टेशन पर आवागम/प्रस्थान समय रात 19.24/19.26 बजे। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12616 नई दिल्ली-पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन (चेन्नै) सेंट्रल जी.टी. एक्सप्रेस सांची स्टेशन पर आवागम/प्रस्थान समय मध्यरात्रि 02.46/02.48 बजे रहेगा।
2) गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 06.52 पहुँचकर, 06.54 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 17.22 पहुँचकर, 17.24 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।यात्री अस्थाई ठहराव की सुविधा का लाभ उठाए।

