Salary Hike 2026 India: इस साल कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें सेक्टर वाइज रिपोर्ट
Salary Hike 2026 India: इस साल कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें सेक्टर वाइज रिपोर्ट ,साल 2026 में भारत में सैलरी बढ़ोतरी का ट्रेंड स्थिर रहने की उम्मीद है। Deloitte की India Talent Outlook 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल औसत वेतन वृद्धि करीब 9.1% रह सकती है, जो 2025 के 9.0% से मामूली ज्यादा है।रिपोर्ट बताती है कि कंपनियां अब सैलरी बढ़ाने में सावधानी बरत रही हैं और खर्च नियंत्रण के साथ-साथ कर्मचारियों की परफॉर्मेंस और स्किल्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
Salary Hike 2026 India: इस साल कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें सेक्टर वाइज रिपोर्ट
सेक्टर के हिसाब से फर्क
सभी सेक्टर में सैलरी बढ़ोतरी एक जैसी नहीं है।फार्मा और लाइफ साइंसेज सेक्टर में सबसे ज्यादा, करीब 10% तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।मैन्युफैक्चरिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज में भी बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है। वहीं टेक्नोलॉजी सेक्टर में कंपनियां सतर्क रुख अपना रही हैं और सैलरी हाइक में कमी देखी जा सकती है।
परफॉर्मेंस पर बढ़ा जोर
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां अब परफॉर्मेंस के आधार पर सैलरी देने में ज्यादा चयनात्मक हो गई हैं।टॉप रेटिंग पाने वाले कर्मचारियों का प्रतिशत घटा है।लगभग 16% कर्मचारी अब निचली परफॉर्मेंस कैटेगरी में आ रहे हैं।हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि प्रमोशन की दर बढ़ी है—2024 के 12% से बढ़कर 2025 में 14% हो गई है।
जॉब मार्केट हुआ स्थिर
कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 17.6% तक पहुंच गई है, लेकिन भर्ती की रफ्तार धीमी होने के कारण जॉब मार्केट स्थिर नजर आ रहा है। कंपनियां अब ज्यादा वेतन बढ़ाने के बजाय स्किल-आधारित हायरिंग और डेवलपमेंट पर फोकस कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टियर-2 और टियर-3 शहरों से टैलेंट की उपलब्धता बढ़ी है और कैंपस हायरिंग भी मजबूत हुई है।

