सायना के बच्चे देंगे भविष्य को आकार- डॉ निधि पाठक, धूमधाम से मनाया गया सायना इंटरनेशनल स्कूल का 19 वाँ स्थापना दिवस, पदरोहण समारोह में छात्र-छात्राओं को दी गई जिम्मेदारियां 

सायना के बच्चे देंगे भविष्य को आकार- डॉ निधि पाठक, धूमधाम से मनाया गया सायना इंटरनेशनल स्कूल का 19 वाँ स्थापना दिवस, पदरोहण समारोह में छात्र-छात्राओं को दी गई जिम्मेदारियां 

कटनी। सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी का 19 वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ सायना के प्राचार्य डाॅ. आदित्य शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आचार्य गौरव तिवारी के मार्गदर्शन में भगवान श्री गणेश व माता सरस्वती का पूजा एवं हवन के उपरान्त ठीक दस बजे कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा, मैनेजमेंट रिप्रेजेन्टेटिव ऋषि अरोरा, सायना किड्स प्रभारी श्रीमती भारती शर्मा, सी.ए. सायना ग्रुप संजय अग्रवाल सहित हेडमास्टरों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। फिर छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं गणेश स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुति की। गणमान्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागतोपरांत सायना के प्राचार्य डाॅ.शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्थापना दिवस के साथ शपथ ग्रहण रखने का मुख्य कारण यह है कि बच्चों को अपनी जवाबदारी का एहसास हो और वे इसका पूर्ण निष्ठा से निर्वाहन कर सकें । कार्य का विकेन्द्रीयकरण एवं सहभागिता की भावना को ध्यान में रखते हुए स्कूल के बच्चों को कुछ जिम्मेंदारियाँ देने की परम्परा रही है। इसके परिपालन में सायना के स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल कैप्टन वंशिका वाजपेयी, स्कूल हैड बाॅय रणवीर राज सिंह परमार, हैड गर्ल पलक गोमास्ता, स्पोर्टस कैप्टन वैभवी बंसल, स्पोर्टस वाइस कैप्टन विजय अहिरवार सहित हाउस प्रिफेक्ट आदित्य राज सिंह, आरुषी सिंह, वैष्णवी सिंह एवं संस्कार त्रिपाठी, हाउस कैप्टन प्रखर जयसवाल, आराध्य तिवारी, शौर्य सिंह एवं राजदीप सिंह, हाॅस्टल कैप्टन के लिए अमन प्रताप सिंह, इशिता गुप्ता, तेजस प्रताप कैडिट आयुष राज और कैडिट कृष्णई भंडारकर सहित अन्य पदाधिकारियों को प्राचार्य द्वारा बैच प्रदान कर कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। सायना किड्स के बच्चों को भी विभिन्न पदों की जिम्मेदारी देते हुए सायना किड्स प्रभारी श्रीमती भारती शर्मा एवं श्रीमती प्रेरणा अरोरा ने बैच प्रदान किए, जिसमें स्कूल हैड बाॅय मानस रिझवानी, हैड गर्ल स्वरांजलि मिश्रा, स्पोर्टस कैप्टन मीत उपाध्याय और सांस्कृतिक सचिव सनाया मिश्रा मनोनीत हुए। शपथ ग्रहणोपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची। सायना सैनिक स्कूल के कैडिट्स ने स्कूल बैंड का शानदार प्रदर्शन किया। तत्पश्चात वैस्टन साॅग, हिन्दी साॅग सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। अभिभावक उमेश नामदेव एवं निखिल रिझवानी ने सायना के संबंध में अनुभव साझा करते हुए अपने विचार रखें। सायना की चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक ने दूरभाष पर भेजे शुभकामनाएं संदेश में सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “सायना शिक्षा में नवाचार के साथ बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए सारे प्रयास करता है। आशा करती हूं कि सायना के बच्चे देश के आदर्श नागरिक बन कर देश सेवा करेंगे ।आप सभी को आज से एक नई जिम्मेदारी दी गई है – भविष्य को आकार देने की। आशा है आप इसे पूरी लगन और संवेदनशीलता के साथ निभाएंगे।”

नवनियुक्त स्कूल हैड बाॅय रणवीर राज सिंह परमार, हैड गर्ल पलक गोमास्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के बाद मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Exit mobile version