साई समिति सदस्यों ने पौध संरक्षण संकल्प के साथ रोपे 218 पौधे

IMG 20240813 WA0027

कटनी। साई समिति सदस्यों ने पौध संरक्षण संकल्प के साथ  218 पौधे रोपे। श्री सत्य साई सेवा समिति,कटनी के तत्वाधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे भारत में चल रहे प्रेमतरू के अंतर्गत एक बड़े लक्ष्य को लेकर प्रति सप्ताह पौधरोपण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गत रविवार को दो चरणों में यह संपन्न हुआ।

मंत्रोच्चारण व जियो टैगिंग के साथ इस सप्ताह भी हुआ वृहद पौधरोपण

प्रथम चरण में प्रातः 9 बजे से समीपस्थ ग्राम छहरी शास.स्कूल एवं पंचायत भवन के समीप तत्पश्चात समिति द्वारा गोद लिए ग्राम शिवराजपुर में 118 पौधे रोपित किए गए,जहां ग्राम प्रमुख के अलावा ग्रामीण साई भक्त भी उपस्थित रहे। द्वितीय चरण आरंभ हुआ दोप.12 बजे,जिसमें झिंझरी स्थित नवनिर्मित शास.कन्या महाविद्यालय भवन के परिसर में मंत्रोचारण के पश्चात सेवादल सदस्यों ने स्वयं और फ़िर ट्रैक्टर ड्रिलिंग मशीन से गड्ढे करवाकर 100 पौधे रोपे, जिसमें अशोक,आंवला आदि के पौधे प्रमुख थे। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.चित्रा प्रभात जी के साथ साथ समस्त स्टाफ़ व छात्राओं का उत्साहजनक सहयोग मिला।

_ज्ञातव्य हो कि जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में अनवरत चलने वाले इस पौधरोपण महायज्ञ में साई समिति के महिला~पुरुष पदाधिकारियों के अलावा युवा सेवादल व नन्हें बच्चों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़ें-  2028 तक भारत का होगा अपना स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड: IT मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा, एपल और सैमसंग को मिलेगी सीधी टक्कर