Sunday, May 24, 2026
Latest:
EntertainmentFEATUREDLatestमनोरंजन

SAGAR में पैदा हुई, BHOPAL में पढ़ाई की, MUMBAI में पकड़ी गई

भोपाल। पिछले 2 दिनों से भोपाल और सागर के लोग मुनमुन धामेचा को याद कर रहे हैं और उसके बारे में बातें कर रहे हैं। वह किसी के पड़ोस में रहती थी। उसे किसी ने आते-जाते देखा था। किसी से उसकी अच्छी मित्रता थी और कोई तो पहले से ही जानता था कि लड़की ठीक नहीं है। कुल मिलाकर पढ़ाई के बाद मॉडलिंग में जाने पर भी मुनमुन की इतनी चर्चा नहीं हुई।

मुनमुन धामेचा के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज

दरअसल मुंबई वाली क्रूज पार्टी में नारकोटिक्स वाली पुलिस (Narcotics Control Bureau) ने मुनमुन को गिरफ्तार किया है उसके  खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी कंफर्म होने से पहले ही सागर में सोशल मीडिया पर मुनमुन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी।

मुनमुन धामेचा सागर मध्यप्रदेश की रहने वाली है

मुनमुन धामेचा का परिवार मध्य प्रदेश के सागर का रहने वाला है। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुनमुन धामेचा हायर एजुकेशन के लिए भोपाल आ गई थी। शायद यही से फैशन इंडस्ट्री में कनेक्ट हुई। मुनमुन अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती है।

मुनमुन अक्सर हाईप्रोफाइल पार्टियों में नजर आती थी

सागर और भोपाल से मुनमुन का कोई कनेक्शन नहीं है। लेकिन यादें ताजा हो रही हैं। मुनमुन ने किंगफिशर में काम किया और उसके बाद कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में नजर आई। पार्टियों के फोटो मुनमुन ने खुद शेयर किए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम