katniLatest

मिलनसार आरक्षक राजा साहू का हृदयगति रूकने से दु:खद निधन, एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने जताया शोक

कटनी। स्लीमनाबाद थाने में पदस्थ आरक्षक राजा साहू का हृदयगति रूकने से निधन हो गया। 38 वर्षीय राजा साहू मूलत: जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र का रहने वाला था तथा पुलिस में भर्ती होने के बाद वो अपनी सेवाएं कटनी जिले में ही दे रहा था।

मिलनसार व मृदुभाषी आरक्षक राजा साहू कटनी में यातायात, माधवनगर, एनकेजे, बड़वारा अपनी सेवाएं देने के बाद वर्तमान में स्लीमनाबाद थाने में अपनी सेवाएं दे रहा था। बताया जाता है कि आज सुबह साढ़े 7 बजे के लगभग घर पर ही राजा साहू को सीने में दर्द उठा। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल चांडक अस्पताल लेकर आए। जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान ही राजा ने अंतिम सांस ली।

राजा साहू के निधन की सूचना जैसे ही पुलिस मोहकमें में फैली वैसे ही विभाग के अधिकांश पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर, कोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, यातायात प्रभारी राहुल पांडे, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने राजा साहू के दु:खद निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम