Latest

RTO ने कलेक्टर दिलीप यादव के आदेश पर बस-डंपर जब्त किए; बिना फिटनेस, परमिट और टैक्स के वाहन पर बड़ी कार्रवाई

RTO ने कलेक्टर दिलीप यादव के आदेश पर बस-डंपर जब्त किए; बिना फिटनेस, परमिट और टैक्स के वाहन पर बड़ी कार्रवाई

कटनी। RTO ने कलेक्टर दिलीप यादव के आदेश पर बस-डंपर जब्त किए; बिना फिटनेस, परमिट और टैक्स के वाहन पर बड़ी कार्रवाई। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने निर्देश पर जिले में बिना फिटनेस, इश्‍योरेंस एवं परमिट के चल रहे अवैध वाहन संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

RTO ने कलेक्टर दिलीप यादव के आदेश पर बस-डंपर जब्त किए; बिना फिटनेस, परमिट और टैक्स के वाहन पर बड़ी कार्रवाई

इसी कड़ी में, विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में आरटीओ द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग अभियान के दौरान बस क्रमांक जीजे-16वाय9329 को बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र और टैक्स जमा किए सड़क पर दौड़ते हुए पाया गया। जांच में पता चला कि इस बस के संचालक अमित तिवारी हैं। बस का फिटनेस प्रमाण पत्र फरवरी 2024 को ही समाप्‍त हो चुका है। वहीं इसका रोड टैक्‍स दिसंबर 2022 तक ही जमा पाया गया। इसके बाद इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया।

          परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया। जब्त की गई बस को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु विजयराघवगढ़ पुलिस थाने में रखा गया है।

Back to top button