Monday, May 11, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

आरटीओ महिला आरक्षक और प्राइवेट कर्मचारी 45 सौ की रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे में,मार्ग से वाहन,निकलने मांग रहे थे घूस

आरटीओ महिला आरक्षक और प्राइवेट कर्मचारी 45 सौ की रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे में,मार्ग से वाहन,निकलने मांग रहे थे घू

जबलपुर। विवरण आवेदक प्रशान्त दत्तात्रेय जाधव वाहन मालिक निवासी खारघर नवी मुंबई(वाहन मालिक) एवं वाहन चालक जय सिंह यादव निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश की 10 गाड़िया बरगी जबलपुर होते हुए सामान को उत्तरप्रदेश या अन्य राज्यों में जाती है आज दिनांक 25 मार्च को गाड़ीनं.DD 01P09764 नागपुर जबलपुर हाईवे से निकल रही थी तब बरगी के पास आरटीओ के कर्मचारी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए उपरोक्त वाहन के मालिक से 4500 रुपए की मांग की है। एसपी लोकायुक्त अंजू पटले द्वारा शिकायत की सत्यापन उपरांत दल का गठन करके आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए मौके पर रवाना किया। आज दिनांक 25 मार्च को आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को वाहन चालक से 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए नागपुर जबलपुर हाईवे बरगी के पास से रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीयों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। *ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले , निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जीतेंद्र यादव एवं अन्य दल मौजूद था।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि