बिजासन घाट में सड़क हादसा: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाले गए चालक
बिजासन घाट में सड़क हादसा: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाले गए चालक। सेंधवा से करीब 15 किलोमीटर दूर बिजासन घाट में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
NH 39 Road रामपुर बघेलान में सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक नहर में गिरा, चालक-क्लीनर सहित 3 की मौत
बिजासन घाट में सड़क हादसा: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाले गए चालक
जानकारी के मुताबिक ट्रक राजस्थान से पुणे की ओर जा रहा था और उसमें गेहूं भरा हुआ था। वहीं ट्रेलर (TN 88 M 1053) घाट से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (MP 09 HH 8867) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और दोनों चालक उसमें फंस गए।
पुलिस के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। केबिन को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया और सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह स्थान हाइवे का ब्लैक स्पॉट माना जाता है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

