Site icon Yashbharat.com

आंध्र प्रदेश: पलनाडु में सड़क हादसा, बस और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

indore accident 3 dead 1767935637

आंध्र प्रदेश: पलनाडु में सड़क हादसा, बस और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चिलाकलुरिपेट में अड्डा रोड के पास एक तेज रफ्तार निजी ट्रैवल बस ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समारोह में शामिल होने जा रहे थे यात्री

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निजी ट्रैवल बस विजयवाड़ा से चेन्नई की ओर जा रही थी। इसी दौरान अड्डा रोड के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो-रिक्शा से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार सभी यात्री कोंडा मंजुरु से वेल्लोर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

“यात्रा अंतिम गंतव्य तक नहीं होनी चाहिए” – परिवहन मंत्री ने जताया दुख

हादसे पर गहरा दुख जताते हुए आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने कहा, “यात्रा लोगों को उनके गंतव्य तक ले जानी चाहिए, न कि उनके अंतिम गंतव्य तक।”

विजयनगरम में भी हुआ था हादसा

इससे पहले 24 अगस्त को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक अन्य हादसे में पुलिस वाहन का ब्रेक फेल होने से ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल वेंकट रमना की मौत हो गई थी, जबकि एक एसआई और ड्राइवर घायल हो गए थे।

Exit mobile version