Latest

Rising Stars Asia Cup 2025: भारतीय टीम का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी के हाथों सौंपी गई कप्तानी; 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की स्क्वाड में एंट्री

Rising Stars Asia Cup 2025: भारतीय टीम का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी के हाथों सौंपी गई कप्तानी; 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की स्क्वाड में एंट्री

बता दें कि इस टूर्नामेंट को पहले ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से जाना जाता था, जिसे अब नए फॉर्मेट और नए नाम के साथ पेश किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें एशिया की उभरती प्रतिभाएं अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

इंडिया-ए टीम की घोषणा

चयन समिति ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम का कप्तान और नमन धीर को उप-कप्तान बनाया है। टीम में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है।

टीम इस प्रकार है:

जितेश शर्मा (कप्तान, विकेटकीपर), नमन धीर (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढ़ेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाक, युधवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुष कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद।

भारत ग्रुप-बी में, 16 नवंबर को पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

इस बार टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप-ए: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हॉन्ग कॉन्ग और श्रीलंका।
ग्रुप-बी: भारत, पाकिस्तान, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)।

टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच16 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच फैंस के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।

टी-20 फॉर्मेट में मुकाबले, हर दिन होंगे दो मैच

राइजिंग स्टार्स एशिया कप का पूरा आयोजन टी-20 फॉर्मेट में होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी, जिसमें हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबले 21 नवंबर को और फाइनल 23 नवंबर को आयोजित होगा।

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल

तिथिमुकाबला
14 नवंबर 2025ओमान vs पाकिस्तान
14 नवंबर 2025भारत vs UAE
15 नवंबर 2025बांग्लादेश vs हॉन्ग कॉन्ग
15 नवंबर 2025अफगानिस्तान vs श्रीलंका
16 नवंबर 2025ओमान vs UAE
16 नवंबर 2025भारत vs पाकिस्तान
17 नवंबर 2025हॉन्ग कॉन्ग vs श्रीलंका
17 नवंबर 2025अफगानिस्तान vs बांग्लादेश
18 नवंबर 2025पाकिस्तान vs UAE
18 नवंबर 2025भारत vs ओमान
19 नवंबर 2025अफगानिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग
19 नवंबर 2025बांग्लादेश vs श्रीलंका
21 नवंबर 2025सेमीफाइनल
23 नवंबर 2025फाइनल

पाकिस्तान और श्रीलंका सबसे सफल टीमें

ACC इमर्जिंग टीम्स टूर्नामेंट की शुरुआत 2013 में हुई थी और अब तक इसके छह संस्करण हो चुके हैं। यह सातवां सीजन होगा।
अब तक पाकिस्तान और श्रीलंका ने दो-दो बार खिताब जीते हैं, जबकि भारत और अफगानिस्तान ने एक-एक बार जीत दर्ज की है।
मौजूदा चैंपियन अफगानिस्तान है, जिसने 2024 में ओमान में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। Rising Stars Asia Cup 2025: भारतीय टीम का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी के हाथों सौंपी गई कप्तानी; 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की स्क्वाड में एंट्री
युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका

राइजिंग स्टार्स एशिया कप उभरते खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का बेहतरीन मंच माना जाता है। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बना सकते हैं। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी होंगी, जो 16 नवंबर को दोहा में खेला जाएगा।

Back to top button