रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर होकर ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा” के लिए रवाना होगी IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

Passenger Train Start: कोविड के समय बंद हुईं पैसेंजर ट्रेनें जुलाई से होंगी शुरू, पुराना नंबर किराया भी वही, रविवार से दो दिन बाधित रहेंगी 10 ट्रेनें

IRCTC मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। दिनांक 25.03.2025 को रीवा शहर से “ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा” के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन मध्यप्रदेश रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन एवं रतलाम स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, त्रिम्ब्केश्वर, शिरडी, भीमाशंकर एवं घृष्णेश्वर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को रु. 20,700/- प्रति व्यक्ति (SL – इकॉनामी श्रेणी), रु. 34,600/- प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 45,900/- प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) किराया देना होगा।

IRCTC, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।

इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

इसे भी पढ़ें-  एमपी हाई कोर्ट का अहम फैसला: अंतर-जिला ट्रांसफर से शिक्षक की वरिष्ठता प्रभावित होने की आपत्ति पर फिर निर्णय ले सरकार