Site icon Yashbharat.com

Rewa Crime दोस्त का गला रेतकर नृशंस हत्या कर वीडियो बनाया

11 05 2025 friends throat slit and video 2025511 14125

Rewa Crime दोस्त का गला रेतकर नृशंस हत्या करने वाले क्रूर दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रीवा जिले की है। पुलिस ने आरोपित के साथ-साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया जिसने इस पूरे हत्याकांड का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद किया था। हत्या की वजह आरोपित और युवक अभिषेक के बीच गोवंश की तस्करी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से हत्या की सही वजह जानने सहित वारदात में उपयोग किए गए हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।

7 मई को हुई थी हत्या

दरअसल गत 7 मई को रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र स्थित भौखरी के जंगल में पिपरहा गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी नामक युवक की बेरहमी गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में खास बात यह थी कि आरोपियों ने गला रखने का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद किया फिर उसके परिवार वालों को भेज दिया।

वीडियो से लोकेशन खोज जंगल में पहुंची पुलिस

इलाके में हुए इस हत्याकांड के वीडियो के वायरल होते ही परिजन और ग्रामीण सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मचा कर रख दिया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद भौखरी के जंगल में पहुंचकर युवक की लाश को बरामद किया। इधर आरोपित पुलिस की गिरफ्त से भाग खड़ा हुआ।

जिसने वीडियो बनाया उस तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपित रजनीश मिश्रा उर्फ भोले सहित उसके साथी राजकुमार केवट उर्फ बोक्का निवासी ग्राम कररिया थाना सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version