मध्यप्रदेश

Rewa Air Connectivity: रीवा को मिली बड़ी सौगात-9 अगस्त से शुरू होंगी रीवा-भोपाल और रीवा-कोलकाता उड़ानें; डिप्टी सीएम ने केंद्रीय मंत्री को भेजा न्योता

Rewa Air Connectivity: रीवा को मिली बड़ी सौगात-9 अगस्त से शुरू होंगी रीवा-भोपाल और रीवा-कोलकाता उड़ानें; डिप्टी सीएम ने केंद्रीय मंत्री को भेजा न्योता

रीवा / नई दिल्ली: विंध्य क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने के लिए मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने रीवा एयरपोर्ट से आगामी 9 अगस्त से शुरू होने जा रही रीवा-कोलकाता और रीवा-भोपाल (72 सीटर) विमान सेवाओं के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का केंद्रीय मंत्री को आधिकारिक आमंत्रण दिया।

विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास को मिलेगी नई उड़ान

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सक्षम नेतृत्व में मध्य प्रदेश में हवाई नेटवर्क (Air Connectivity) का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा:

“रीवा से राजधानी भोपाल और देश के प्रमुख महानगर कोलकाता के लिए सीधी 72-सीटर विमान सेवाएं शुरू होना विंध्य क्षेत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर है। यह नई एयर कनेक्टिविटी विंध्य में उद्योग, व्यापार, उच्च शिक्षा, उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन और नए निवेश की असीम संभावनाओं को पंख देगी।”

उद्योग, पर्यटन और युवाओं को मिलेगा सीधा फायदा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई संपर्क के बेहतर होने से विंध्य अंचल राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती के साथ जुड़ेगा। रीवा और आसपास के जिलों के स्थानीय नागरिकों, पढ़ाई के लिए बाहर जाने वाले विद्यार्थियों, व्यापार बढ़ाने वाले उद्यमियों और विंध्य के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को इस सीधी विमान सेवा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

विमान सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विंध्य अंचल में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

Panna News: सरकारी धान सड़ाने की तैयारी-लक्ष्मीपुर ओपन कैप में अध्यक्ष के निरीक्षण में मिलीं फटी तिरपाल, शाखा प्रबंधक वंदना बागरी निलंबित

Back to top button