Site icon Yashbharat.com

रीवा हादसा : ट्रकों की टक्कर में 5 लोग जिंदा जले

03 06 2023 odisha rail hadsa updates 202363 02048

रीवा हादसा : ट्रकों की टक्कर में 5 लोग जिंदा जले।मध्य प्रदेश के रीवा से एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां दो ट्रक आपस में भिड़ गए. घटना के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई जिसमें ट्रक में सवार कई लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद से दो शवों को अंदर से निकाला जा चुका है. हालांकि कितने लोगों की मौत हुई है, यह स्पष्ट नहीं है. आंकड़ों की माने तो चार से पांच लोगों की मौत हो सकती है.

हादसे की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और ट्रक से शवों को बाहर निकाला जा रहा है. पूरा मामला रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के दुआरी बायपास का है. यहां सीमेंट और भूसी लदी दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई. इसके चलते दोनों ट्रकों में आग लग गई.

आमने-सामने हुई भीषण टक्कर

आग के चलते ड्राइवर और खलासी के साथ ही ट्रक में सवार अन्य लोगों की भी मौत हो गई. एक ट्रक भूंसी लाद कर जा रहा तो वहीं दूसरा ट्रक प्रयागराज से रीवा की तरफ सीमेंट लाद कर आ रहा था. जेपी बाईपास के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और ट्रक में सवार लोगों की जलने से मौत हो गई.

Exit mobile version