Revised Chunav In MP: एमपी की इस विधानसभा में दोबारा वोटिंग शुरू, अब वोटर्स की मिडिल फिंगर पर लेगी स्याही
Revised Chunav In MP: एमपी की इस विधानसभा में दोबारा वोटिंग शुरू, अब वोटर्स की मिडिल फिंगर पर लेगी स्याही, भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट मतदान के दौरान बवाल देखने को मिला था. जिसके बाद चुनाव आयोग ने मामले को संज्ञान में लते हुए यहां दोबारा मतदान कराने के फैसला किया था. जिसके बाद आज अटेर विधानसभा के किशुपुरा मतदान केंद्र संख्या 71 के तहत बूथ संख्या 3 पर 21 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. वोटिंग शुरू हो चुकी है. इस दौरान आचार संहिता के सभी नियम लागू होंगे.
बता दें कि मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री और अटेर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अरविंद भदौरिया ने एक वीडियो के आधार पर चुनाव आयोग से आधा दर्जन पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान कराने की मांग की थी. जिसके बाद जिला दण्डधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि गोपनीयता भंग होने के संभावित कारण की वजह से पुनर्मतदान कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

