कटनी में जिला खनिज निधि से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 24 अप्रैल को। जिले में खनिज प्रतिष्ठान मद (DMF) के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शुक्रवार, 24 अप्रैल को सायं 4 बजे कलेक्टरेट सभागार में कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में होगी।
इस समीक्षा बैठक में जिला खनिज निधि से संचालित विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति, प्रगति और क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सदस्य सचिव हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग और नगर निगम के आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हैं।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बैठक में आवश्यक जानकारी और अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहें, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की जा सके और विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
Related