Sunday, May 24, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Re-Examination 5th 8th Class छात्र छात्राओं के लिए जरूरी खबर, पांचवीं-आठवीं पास करने का मौका, परीक्षा 22 जून से

Re-Examination 5th 8th 2023 । पांचवी आठवीं की परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थियों की 22 जून से पुनः परीक्षा होनी है। प्रदेश भर के सरकारी व निजी स्कूलों के पांच व आठवीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हुए करीब 4 लाख विद्यार्थियों की पुनः परीक्षा 22 से 28 जून तक आयोजित की जा रही है।

इसके लिए जिले में 81 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 63 परीक्षा केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र और 18 परीक्षा केन्द्र शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं। इसमें करीब 12 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। किसी भी परीक्षा केंद्र पर 200 से अधिक विद्यार्थी शामिल नहीं किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षों की अधिक संख्या होने पर परीक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं करने में कठिनाई होगी। इस कारण जिन संपर्क कर भी प्रवेश पत्र ले सकते हैं।

इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया जाएगा, लेकिन जो विद्यार्थी इस बार भी चूक जाएंगे, उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा, और आगे की पढ़ाई करने के लिए उन्हें उसी कक्षा में दोबारा अध्यापन करना होगा। हालांकि राज्य शिक्षा केन्द्र से मिले निर्देशों के बाद स्कूल के शिक्षकों द्वारा पिछली परीक्षा में असफल हुए छात्रों को आनलाइन और अतिरिक्त कक्षा लगाकर अध्यापन करवाया जा रहा

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम