RBI News Guidelines: रिजर्व बैंक ने जारी किया बयान, बैंकों को दिए यह निर्देश

रिजर्व बैंक दे रही बड़ा तोहफा, जानि‍ए कि‍से मि‍लेगा आरबीआई से 2.11 लाख करोड़ रुपये का चेक

RBI News Guidelines: रिजर्व बैंक ने जारी किया बयान, बैंकों को दिए यह निर्देश : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे (RBI Deputy Governor Swaminathan J) ने बृहस्पतिवार को बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के शीर्ष प्रबंधन से देश की बैंक व्यवस्था में लोगों के भरोसे को मजबूत बनाने के लिये ग्राहक केंद्रित रुख पर ध्यान देने को कहा है।

स्वामीनाथन (Swaminathan) ने यहां प्रमुख बैंकों के निदेशक मंडल में ग्राहक सेवा समिति के प्रमुखों, प्रबंध निदेशकों, ग्राहक सेवा क्षेत्रों के प्रभारी कार्यकारी निदेशकों और प्रमुख नोडल अधिकारियों के साथ यहां बैठक की है.

रिजर्व बैंक ने जारी किया बयान

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान चर्चा ग्राहक सेवाओं को और बेहतर बनाने पर केंद्रित रही. इसमें शिकायतों का तुरंत समाधान करना, शिकायत निपटान व्यवस्था को दुरुस्त करना, ग्राहक अनुभवों को बेहतर बनाना, धोखाधड़ी की रोकथाम के लिये प्रौद्योगिकी का उपयोग, ग्राहक सेवा को और बेहतर बनाने के लिये अधिक जागरूकता तथा जिम्मेदार नीतियां बनाने की आवश्यकता शामिल हैं.

फाइनेंशियल सिस्टम में ग्राहक सेवा की भूमिका महत्वपूर्ण

 

स्वामीनाथन ने अपने संबोधन में कहा कि वित्तीय प्रणाली में भरोसा बढ़ाने के लिये ग्राहक सेवा की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने बैंक प्रणाली में ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिये शीर्ष प्रबंधन और निदेशक मंडल ग्राहक सेवा समितियों से उपभोक्ता केंद्रित दृष्टिकोण विकसित करने पर ध्यान देने को कहा

इसे भी पढ़ें-  रीलबाजी की सनक या माँ-बाप की लापरवाही?: समुद्र किनारे रील बनाने में मग्न रहे माता-पिता, लहरों में बही मासूम; अजनबी ने ऐसे बचाई जान