जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ….जगन्नाथ महाप्रसाद के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे के साथ रथयात्रा महोत्सव का हुआ भव्य समापन
जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ….जगन्नाथ महाप्रसाद के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे के साथ रथयात्रा महोत्सव का हुआ भव्य समाप
कटनी। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा महोत्सव का समापन सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में हुआ। समापन अवसर पर जगन्नाथ चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में जगन्नाथ ट्रस्ट कमेटी द्वारा विशाल महाप्रसाद (भोग) एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ….जगन्नाथ महाप्रसाद के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे के साथ रथयात्रा महोत्सव का हुआ भव्य समापन
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और विशेष भोग अर्पित कर की गई। इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारे का शुभारंभ हुआ।
भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद को ग्रहण करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में तांता लगना शुरू हो गया। दिनभर मंदिर परिसर और आसपास लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान का महाप्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।
जगन्नाथ ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को सहज और व्यवस्थित रूप से महाप्रसाद वितरित किया तथा सभी के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
भक्ति, सेवा और समर्पण के भाव से संपन्न हुए इस विशाल भंडारे के साथ भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव का विधिवत एवं भव्य समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला।








