Site icon Yashbharat.com

भये प्रगट कृपाला दीन दयाला… की धुन से गूंजे राम मंदिर ,शहर में हर्षोल्लास से मनाया भगवान श्री राम का जन्मोत्सव

Picsart 26 03 27 12 25 54 920

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

भये प्रगट कृपाला दीन दयाला… की धुन से गूंजे राम मंदिर
,शहर में हर्षोल्लास से मनाया भगवान श्री राम का जन्मोत्स

कटनी-मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमीं के रूप में आज शहर सहित समूचे जिले में अपार उमंग और हर्षोल्लास के बीच मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मध्यदिवस शुभ समय में होता है। मध्य दिवस दोपहर ठीक 12 बजे मंदिरों में घट शंखो की ध्वनि के बीच भगवान श्री राम का प्राकट्य हुआ।

ज्ञात हो कि चैत्र नवरात्र के नवमे दिन रामनवमी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूजा पाठ, दान पुण्य का अधिक महत्व होता है। कई लोग नवरात्र में व्रत रखते हैं और रामवमी के दिन श्रद्धालु पूजा पाठ के उपरांत इसेn तोड़ते हैं। शहर में कल शाम हिन्दू उत्सव कमेटी द्वारा भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाना है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर ठीक 12 बजे मध्य दिवस पर मंदिरों और घरों से शंख, घंटों की ध्वनि के साथ भय प्रगट कृपाला दीन दयाल भी गुंजायमान हो रहा था। शहर के आजाद चौक गाटरघाट स्थित समीर राम मंदिर, राम जानकी मंदिर, हनुमन कांच मंदिर, मघई मंदिर, कमानिया गेट, हनुमान मंदिर, गोविन्द देव जी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित जालपा मढ़िया में मध्य दिवस पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ भय प्रगट कृपाला गुंजायमान हो रहा था। इस दौरान भक्त भगवान राम की भक्ति में तल्लीन नजर आए।

Exit mobile version