Site icon Yashbharat.com

Ram Mandir Bhumi Pujan: श्री राम मंदिर को लेकर बॉलीवुड में भारी उत्साह- ‘एक नई सुबह, नया युग, नया भारत’

Ram Temple model pics1

नई दिल्ली । अयोध्या में आज (5 अगस्त) को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महोत्सव में भाग लेने अयोध्या पहुंचे हैं। राम मंदिर को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त उल्लास का माहौल है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा- बधाई। जय श्री राम। मुंबई में हमारे घर का नाम रामायण है। इसलिए हमारा परिवार सही मायनों में रामायण वासी है। अभी एक ख़ूबसूरत और जानकारीपरक फॉरवर्ड मिला। इसे शेयर करने के लिए आज का दिन उचित है। उम्मीद करता हूं कि यह सही होगा।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पुराने सिक्कों की तस्वीर शेयर की है, जिस पर एक तरफ़ राम दरबार है, दूसरी तरफ़ कमल का फूल। इसके साथ लिखा है- “एक संयोग ही कहा जाएगा 1818 में जो 2 आना सिक्का होता था उसमें एकतरफ रामदरबार अंकित था और दूसरे तरफ कमल का फूल बना हुआ था।ऐसा प्रतीत होता है,यह संदेश था कि जब कमल का राज आएगा अयोध्या में तभी दीपोत्सव मनाया जाएगा एवं भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनेगा!” हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई को लेकर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने लिखा- इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय श्रीराम।

वहीं अनुपम खेर ने कोई संदेश लिखने के बजाय ट्विटर पर अपनी डीपी यानि डिस्प्ले फोटो बदलकर भगवान राम की तस्वीर लगा दी है।

अशोक पंडित ने सभी देशवासियों को भूमि पूजन की शुभकामनाएं दीं।

सुभाष घई ने लिखा- राम का मतलब है, सदात्मा। श्री राम का मतलब है, एक ऐसा इंसान जो किसी भी हाल में मर्यादा ना छोड़े। राम मंदिर के रूप में यह हर भारतीय के लिए एक जागरूक करने वाला कदम है। सुभाष घई ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी।

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- एक नई सुबह, नया युग, नया भारत।

परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या के लिए रवाना होने की तस्वीर शेयर करके लिखा- जय श्री राम।

कंगना रनोट की टीम ने लिखा- दो तस्वीरें 500 साल की यात्रा का बखान कर रही हैं। प्यार, विश्वास और आस्था की यात्रा। एक ऐसी सभ्यता की यात्रा जो राख से उठकर सबसे अधिक पूजे जाने वाले आदर्श की भव्यता तक पहुंची। जय श्री राम।

Exit mobile version