Tuesday, May 19, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

Rain in Katni कटनी में निरंतर तेज बारिश से बढ़ी चिंता, सड़कों पर नदी सा नजारा, मेयर निकलीं हालात जानने देखें VIDEO

Rain in Katni कटनी में निरंतर तेज बारिश से लोगों की  चिंता बढ़ गईं हैं। सड़कों पर नदी सा नजारा, देखने मिल रहा है। लोग देर रात भी उठकर अपने घर मोहल्ले को देख रहे हैं। महापौर प्रीति सूरी देर रात शहर में निकलीं तथा हालात का जायजा लिया।

मौसम विभाग ने कल ही चेतावनी दी थी वह सही साबित हुई पिछले करीब 4-5 घण्टे से जोरदार बारिश ने समूचा शहर तरबतर कर दिया। निचली बस्तियों में पानी भरने की खबर है हालांकि अभी तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। जिस ढंग से बारिश जारी है उससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी हैं। यही स्थिति रही तो सुबह तक कटनी जिले में नदी नाले उफान पर होंगे।

कटनी में सागर पुलिया का हॉल देखकर बारिश का अंदाजा लगाया जा सकता है जो लगभग डूब चुकी है। यही हाल रंगनाथ मंदिर पुलिया तथा गायत्री नगर की भी है। खिरहनी ओव्हर ब्रिज के नीचे के अंडर पास में भी पानी खतरे के निशान से ऊपर है।

नेशनल हाइवे में माधवनगर गेट से मिशन चौक तक सड़क पर कई जगह नदियों जैसे हालात दिख रहे हैं। प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर ने पहले ही अमले को सक्रिय कर दिया था। कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। नगर निगम के साथ होमगार्ड पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम