रेलवे ने जारी की नई अधिसूचना: गोंडवाना और एमपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन, गाज़ियाबाद-टुंडला-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी से चलेगी यह ट्रेनें

रेलवे ने जारी की नई अधिसूचना: गोंडवाना और एमपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन, गाज़ियाबाद-टुंडला-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी से चलेगी यह ट्रेनें

रेलवे ने जारी की नई अधिसूचना: गोंडवाना और एमपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। आगरा मंडल के मथुरा-पलवल खंड में रेल यातायात बाधित रहने के परिणामस्वरूप गोंडवाना एवं एमपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर संशोधन किया गया, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

निम्नलिखित रेलगाड़ियों के मार्ग परिवर्तित में संशोधन किया गया

(1) दिनाँक 19.09.2024 को हज़रत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22182 निज़ामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-टुंडला-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी होते हुए जबलपुर पहुँचेगी।
(2) दिनाँक 19.09.2024 को हज़रत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12122 निज़ामुद्दीन-जबलपुर एमपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-टुंडला-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी होते हुए जबलपुर पहुँचेगी।

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

 

Exit mobile version