Site icon Yashbharat.com

Railway News: रेलवे ने बढ़ाई त्योहार स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि, ये हैं ट्रेन

02 12 2020 railway recurment 21123557

भोपाल, Railway News:। रेलवे विभाग ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि बढ़ा दी है। इनमें कई भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें भी हैं। त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाए जाने का फायदा आम यात्रियों को होगा। वे आसानी से स्पेशल ट्रेनों की मदद से एक से दूसरे शहरों के बीच आना-जाना कर सकेंगे।

भोपाल व इटारसी स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें, चलने का दिन और बढ़ाई गई अवधि….

ट्रेन 01079 एलटीटी -गोरखपुर स्पेशल, गुरुवार 1 जुलाई तक।

सभी ट्रेनें आरक्षित

रेलवे ने जिन त्‍योहार स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि को बढ़ाया है, वे सभी आरक्षित ट्रेन हैं। यानी इनमें बिना रिजर्वेशन के सफर करना सख्त मना है। रेलवे ने इसको लेकर यात्रियों के लिए गाइडलाइन भी जारी की और कहा है कि किसी भी ट्रेन में यात्री बिना आरक्षित टिकट के सफर न करें। ऐसा करते पाए जाने पर जुर्माने के साथ साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें

रेलवे की तरफ से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बार-बार दोहराया जा रहा है कि स्टेशन और ट्रेनों में सफर करते समय मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। यात्री अपने साथ बैग में सैनिटाइजर रखें और बार-बार अपने हाथों, आस-पास की जगह को सैनिटाइज करते रहें। सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करें।

Exit mobile version