Site icon Yashbharat.com

Railway honored: बच्चे ने लाल शर्ट दिखाकर ट्रेन हादसा टाला, रेलवे ने किया सम्मान

railway

Railway honored: बच्चे ने लाल शर्ट दिखाकर ट्रेन हादसा टाला, रेलवे ने किया सम्मान 12 साल के बच्चे की सूझबूझ ने एक बड़े रेल हादसे को टाला है। यह मामला पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का है।

12 साल के बच्चे ने क्षतिग्रस्त पटरी को देखा, जिसके बाद उसने अपनी लाल शर्ट को उतारकर सामने आ रही ट्रेन के सामने लहरा दी।

बच्चे द्वारा लहराई गई लाल शर्ट के कारण लोको पायलट द्वारा खतरे को भांप लिया गया था। जिसके बाद लोको पायलट द्वारा आपातकालीन ब्रेक लगाए गए और बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रेलवे के एक अधिकारी द्वारा सोमवार को जानकारी दी गई। यह घटना पिछले गुरुवार को भालुका रोड यार्ड के पास की है।

पूर्वोत्तर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा, 12 साल के बच्चे की जागरूकता ने एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से रोक दिया था। बच्चे द्वारा टूटी हुई पटरी देख ली गई थी, जिसके बाद फौरन उसने अपनी लाल शर्ट के जरिए सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट को सिग्नल दिया।

अधिकारी ने बताया, क्षतिग्रस्त ट्रैक के हिस्से की मरम्मत की जा चुकी है। फिर से इस ट्रैक पर परिचालन शुरू कर दिया गया है बहादुरी के चलते बच्चे को एनएफ रेलवे अधिकारियों द्वारा वीरता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू, कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सम्मानित करने बच्चे के घर पहुंचे थे।

Exit mobile version