jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

Rail News विंध्याचल एक्सप्रेस का परिचालन 03 मार्च से प्रभावित रहेगा

Rail News रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल के भोपाल स्टेशन पर पिट लाइन नंबर 1 पर अनुरक्षण का कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान भोपाल-इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन को निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया था उसमें संशोधन किया गया है।

अब गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 03 से 30 मार्च 2024 तक और गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 04 मार्च से 31 मार्च 2024 तक दोनों दिशाओं में 28-28 ट्रिप निरस्त रहेगी। अर्थात पूर्व में निरस्त गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 29 फरवरी एवं 01, 02 मार्च 2024 को और गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 01,02 एवं 03 मार्च 2024 को दोनों दिशाओं में सेवा बहाल रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस, रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम