Site icon Yashbharat.com

Rail News : बालाघाट-नैनपुर रेल लाइन पर जल्द दौड़ेंगी यात्री ट्रेन, इन ट्रेनों को हरी झंडी

capture 1604185404

जबलपुुुरJabalpur Rail News : बालाघाट-नैनपुर रेल लाइन पर जल्द दौड़ेंगी यात्री ट्रेन, इन ट्रेनों को हरी झंडी मिल गई है

जबलपुर। जबलपुुुरJabalpur से नागपुर nagpur होते हुए दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों को अभी जबलपुर से इटारसी होते हुए नागपुर जाना होता है, लेकिन रेलवे ने तकरीबन 20 साल पुरानी जबलपुर-बालाघाट-नैनपुर परियोजना को पूरा कर लिया है।

कमिश्नर रेल सेफ्टी ने भी इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इस रूट के पूरा होने के बाद अब उत्तर भारत से जबलपुर होते हुए दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों को जबलपुर से बालाघाट-नैनपुर होते हुए ले जाया जाएगा।

सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस नई रेल ट्रैक के पूरा होने के बाद उत्तर भारत से जबलपुर होते हुए बालाघाट से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों की दूरी तकरीबन 274 किमी कम होगी। जिस नए रूट से ट्रेनों को गुजरना है, रेलवे ने उसका मैप भी जारी कर दिया है।

इस मैप में जबलपुर से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों को अब जबलपुर से इटारसी होते हुए नागपुर और वर्धा नहीं जाना होगी बल्कि अब जबलपुर से सीधे नैनपुर, गोंदिया, बल्लाहशाह से दक्षिण भारत जाना होगा।

 

80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौडेंगी ट्रेनें: इस ब्राडगेज लाइन पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें 80 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौडेंगी। जबलपुर गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना पूर्ण होने के बाद प्रारंभिक तौर पर जो ट्रेनें अभी जबलपुर से इटारसी होते हुए नागपुर से दक्षिण भारत जा रहीं हैं, जबलपुर से गोंदिया होते हुए नागपुर न ले जाकर बल्लाहशाह से दक्षिण भारत की ओर ले जाया जाएगा। तब सफर आसान और सुहाना हो जाएगा और दूरियां भी कम हो जाएंगी।

फिलहाल यह ट्रेनें होंगी शुरू: चार साल पहले तक इस नैरोगेज लाइन पर 5 गाड़ियां सतपुडा एक्सप्रेस, जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर, जबलपुर बालाघाट पैसेंजर, जबलपुर-नैनपुर फास्ट पैसेंजर, जबलपुर-नागपुर पैसेंजर गाड़ियां अप और डाउन चलती थीं। अब इन ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाकर चलाया जाएगा। साथ ही नागपुर और दक्षिण भारत से भी हाई स्पीड गाड़ियों का आना-जाना शुरु हो जाएगा। चौतरफा विकास के लिए डबल लाइन जरूरी, सिंगल लाइन में ट्रेन वेंटिंग की मुुश्किलें बनी रहेंगी।

यह ट्रेनें होगी शुरू: जबलपुर से नैनपुर पैसेंजर को बालाघाट तक ले जाया जाएगा

त्रिवेंन्द्रमपुरम् स्पेशल को यहां से ले जाया जाएगा

Exit mobile version