Site icon Yashbharat.com

Rail accident Video दावा- बालासोर रेल दुर्घटना का एक्सीडेंट के वक्त ट्रेन के अंदर का वीडियो ! देखें

images 91

Rail accident Video बालासोर रेल एक्सीडेंट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 25 सेकंड का यह वीडियो कोरोमंडल एक्सप्रेस में बैठे किसी यात्री ने बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि AC कोच में क्लीनिंग हो रही है और ज्यादातर यात्री या तो लेटे या बैठे हैं। इस बीच जोरदार टक्कर की आवाज आती है और ट्रेन में अंधेरा छा जाता है। इसी के साथ चीख-पुकार मच जाती है। एनबीटी ऑनलाइन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि एसी कोच में बैठे किसी यात्री ने हादसे से चंद सेकंड पहले यह वीडियो बनाया था। ट्रेन के कोच में एक सफाईकर्मी फर्श क्लीनिंग करते दिख रहा है। एक सीट पर महिला लेटी हुई दिखती है और बगल में एक यात्री बैठा नजर आता है। इस बीच जोरदार टक्कर की आवाज आती है और ट्रेन में चीख-पुकार मच जाती है।( yshbharat वीडियो की पुष्टि नहीं करता)

 

उधर, बहनागा के जिस स्कूल को अस्थायी मुर्दाघर बनाया गया था वहां छात्र अपनी कक्षाओं में वापस आने से डर रहे हैं। इसी स्कूल के परिसर में रेल हादसे के बाद शव रखे गए थे। दुर्घटना के तुरंत बाद, 65 साल पुराने इस स्कूल भवन में कफन में लिपटे शवों को रखा गया था। छात्र अब इस स्कूल में आने से कतरा रहे हैं और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने राज्य सरकार से इमारत को गिराने की गुहार लगाई है क्योंकि यह बहुत पुरानी है।

Exit mobile version